तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नही : जाने तुलसी के पौधे के चिकित्सीय और वैज्ञानिक महत्त्व,तुलसी लगाने के नियम |

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नही

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नही :

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा हर घर में उपस्थित रहता है | सब लोग तुलसी के पौधे की रोज पूजा अर्चना करते है |तुलसी का पौधा एक प्राचीन और पवित्र पौधा है जो भारतीय सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे “ओसिमम सैंक्टम” भी कहा जाता है और यह हिन्दू धर्म में एक पवित्र और उपास्य पौधा माना जाता है। मान्यता है की तुलसी के पौधे में भगवान् विष्ण विष्णु और माँ लक्ष्मी का निवास होता है |

इसलिए भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना करते है |तुलसी के पौधे पर विशेष रूप से जल अर्पित किया जाता है जिससे तुलसी मैया प्रसन्न होती है और तुलसी की पूजा करने से सकारात्मक

ऐसी मान्यता है की भगवान् विष्णु और भगवान् श्री कृष्ण की पूजा तुलसी के दिन अधूरी है |लेकिन बहुत से लोगो के मन में ये सवाल रहता है की क्या तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिये या नहीं |इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें

तुलसी के पौधे की विशेषता और महत्त्व :

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नही

हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी के पौधे का विशेष महत्त्व है |भारत वर्ष में प्रत्येक हिन्दी धर्म के लोगो के यहा माँ तुलसी का निवास निश्चित होता है |माँ तुलसी को पूजा सभी सुबह शाम बड़े श्राद्धा के साथ करते है |माँ तुलसी सभी के घरों में सकारात्मक उर्जा का प्रसार करती है |माँ तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शान्ति बनी रहती है ,और समृद्धि , धन-धान्य की कभी कमी नही होती है |तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र होता है

माँ शैल पुत्री

तुलसी के पौधे के बहुत धार्मिक महत्त्व है तुलसी पौधे के महत्त्व को , पद्दमपुराण ,स्कन्दपुराण ,गरुडपुराण ,भविष्यपुराण आदि में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है |तुलसी का पौधा हर घर में होना अनिवार्य माना जाता है | तुलसी का पौधा घर में होने से सकारात्मकता का वास होता है |घर में सुख – समृद्धि बनी रहती है |इसलिए सभी को अपने घर में तुलसी का पौधा जरुर लगाना चाहिए |

कमल का फूल किसका प्रतीक है

मान्यता है की तुलसी के पौधे की सेवा करने से , उसमे जाल अर्पित करने से हमारे कई जन्मो के पाप नष्ट हो जाते है | ऐसी मान्यता है की गंगाजाल , और तुलसी की पत्ति कभी बासी नही होती है |यह हमेशा पवित्र और पूज्यनीय माने जाते है |

धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में रोजाना अतुलसी की पूजा होती है | वहा पर यमदूत कभी प्रवेश नही करते है
|न नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है और उस घर में सकारात्मकता और सुख-शान्ति , समृद्धि बनी रहती है |

होम पेज क्लिक करे

तुलसी के पौधे के वैज्ञानिक और चिकित्सीय महत्त्व :

चिकित्सीय महत्त्व के अनुसार अगर तुलसी के पौधे को कोई भी व्यक्ति रोज खाता है तो उसे रोगों से मुक्ति मिलती है |उसका शरीर स्वास्थ्य रहता है और उसकी आयु में वृद्धि होती है |

तुलसी के पत्तो को चबा कर नही खाना चाहिए |तुलसी हमारी माँ है और हमें उनका अनादर नही करना चाहिए |उनका आदर करते हुए उन्हें चबाकर नही खाना चाहिए |दूसरी बात की तुलसी में ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे दांत को खराब कर दते है |इसलिए तुलसी को चबाकर नही खाना चाहिए |तुलसी में बहुत से रोगों से लड़ने के गुण पाए जाते है |तुलसी में एंटीबायोटिक , एंटीफंगल ,एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है |मनुष्य के शरीर को अन्दर से रोगों से लड़ने के लिए मजबूत करती है |

तुलसी हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है। वह हमारे आसपास के गंदे वायु को खुद में सोख लेती है और सिर्फ ऑक्सीजन हमें प्रदान करती है।

तुलसी हर प्रकार के संक्रमण रोगों से हमें बचाती है। तुलसी का वास्तु शास्त्र में भी अपना एक अलग महत्व बताया गया है, जिन घरों में तुलसी का वास होता है उन घरों के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

तुलसी अपने घरों में गुरुवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है और अगर आप इसे नवरात्रि में लगा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन लगाना काफी शुभ माना जाता है। तुलसी को कार्तिक मास में भी लगाना काफी शुभ माना जाता है।

घर में तुलसी लगाने के नियम :

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नही

तुलसी का पौधा सभी हिन्दू धर्म के लोगो के घर में पाया जाता है |तुलसी को भगवान् श्री कृष्ण का स्वरुप माना जाता है |भगवान् श्री कृष्ण की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है |भगवान् श्री कृष्ण के भोग तुलसी के बिना नहीं लगता है |भगवान श्री कृष्ण की पूजा के साथ तुलसी की भी पूजा की जाती है |सभी सुबह -शाम तुलसी के सामने दीपक जलाते है |तुलसी का पौधा सभी के लिए शुभ नहीं होता , तुलसी के पौधे को घर में लगाने के कुछ नियम होते है | अगर नियम से तुलसी का पौधा घर में न लगाए तो हानि भी हो सकती है |

तुलसी को लगाने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए :

  • जिन लोगो के घर में मांस का सेवन होता हो उन लोगो को तुलसी नही रखनी चाहिए क्योंकि तुलसी को परम वैष्णव माना गया है. भगवान विष्णु या श्री कृष्ण के पूजन में तामसिक चीजों का इस्तेमाल नही होता उनकी पूजा सात्विक तरीके से की जाती हैं. इसलिए मांस खाने वाले तुलसी का पौधा अपने आंगन में नही लगा सकते हैं.
  • जो लोग मदिरा या शराब का सेवन करते है उन लोगो को तुलसी अपने घर में नही रखनी चाहिए. शराब पीने वाले घर में तुलसी लाभ की जगह हानि ही पहुंचाती हैं. क्योंकि तुलसी को परम वैष्णव माना जाता हैं. इसलिए तुलसी को यह सभी चीजों से दूर रखने में ही भलाई हैं.
  • तुलसी को दक्षिण दिशा में नही रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा में स्थापित तुलसी अशुभ फल देती हैं. तुलसी को हमेशा उत्तर दिशा की तरफ लगाए जिसे बुध की दिशा मानी जाती है इस दिशा में लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी.
  • तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए तुलसी को हमेशा गमले में लगाना चाहिए. तुलसी को जमीन में लगाने से वह अशुभ फल देना शुरू कर देती है जिसकी असर घर के सदस्यों के सेहत पर पड़ती हैं.
  • दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में तुलसी को स्थापित नही करना चाहिए. इस दिशा में रखी गई तुलसी धन की समस्या पैदा करती हैं. तथा घर में लाभ होने वाले कार्य कम हो जाते हैं.
  • तुलसी को छत पर नही लगाना चाहिए इस से बुध ग्रह खराब होता है इसके कारण व्यक्ति के जीवन में मानसिक विकार आने लगते हैं. तुलसी को अंडरग्राउंड भी नही लगाना चाहिए इस से घर में रोग और विकार जन्म लेते हैं. तुलसी को हमेशा घर के आंगन में या फिर केंद्र में तथा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए इस से ज्यादा लाभ होगा. तुलसी की पूजा रविवार के दिन नही करनी चाहिए तथा इस दिन तुलसी के पत्तो को भी नही तोडना चाहिए. बाकी के दिनों में भी सूर्यास्त होने के बाद तुलसी के पत्ते नही तोड़ने चाहिए.
  • तुलसी को नैऋत्य कोण में भी लगाना अशुभ माना जाता है इस दिशा में लगाई तुलसी अधर्म को जन्म देती हैं.

ये भी पढ़े :

बजरंग बाण का पाठ

आरती बजरंगबली की

नवरात्रि में क्या क्या नही करना चाहिए

शिशु की मालिश के लिए best तेल

शरदपूर्णिमा की कथा

Leave a comment